India all state and their capital | भारत के राज्य और राजधानियां

India all state and their capital  | भारत के राज्य और राजधानियां   – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां और आबादी के हिसाब से चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस अखंड भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के वेशभूषा, संस्कृति, त्योहार, भाषा, और आबादी, क्षेत्रफल से जुड़ी जानकारी, के बारे में विस्तार से बताएंगे, आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें- भारत में कुल 22 नदिया बहती है , जिनमे से सिंध नदी देश की सबसे लम्बी नदी है।

भारत की स्वतंत्रता और बटवारे का इतिहास

India all state and their capital – भारत की जनसंख्या और क्षेत्रफल

India-all-state-and-their-capital

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या 2023 में करीब 142 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है, जबकि आजादी के बाद सन 1951 में की गई जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या मात्र 36 करोड़ थी। हालांकि भारत की तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या एक चिंता विषय है, जिस पर रोक लगाने के लिए सरकार को इस तरह की प्लानिंग कर रही है। बात करें भारत के क्षेत्रफल की तों यह 32,87,263 वर्ग कि. मी. में फैला हुआ है।

 

भारत के राज्य और राजधानियां – India all state and their capital 

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं, जिनकी राजधानियाँ निम्नलिखित हैं:

 

1.आंध्र प्रदेश (अमरावती)

आंध्र प्रदेश का कुल क्षेत्रफल लगभग 1,60,205 वर्ग किलोमीटर है, इस राज्य की सीमाएं तेलंगाना,उड़ीसा,कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ से मिलती हैं। सन 2011 में आंध्र प्रदेश की कुल जनसंख्या 84,580,777 थी, वही आज के समय में इसकी अनुमानित जनसंख्या 91,702,478 तक पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश भारत का दसवां सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य है। यहां की अधिकांश पापुलेशन तेलुगु भाषा बोलती है, आमतौर पर यहां के लोग पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता पहनते हैं। वही यहां की महिलाएं कलमकारी साड़ियाँ, सलवार-कमीज कुर्ती पहनना पसंद करतीं हैं।

 

2.अरुणाचल प्रदेश (इटानगर)

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर है और इसका क्षेत्रफल लगभग 83,743 वर्ग किलोमीटर है। अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, भूटान और तिब्बत देश से मिलती है। अरुणाचल प्रदेश की अनुमानित जनसंख्या 1,711,947 हैं, यहां की लोकप्रिय भाषा हिंदी और असमिया है, जबकि शिक्षण का माध्यम अंग्रेजी है। अरुणाचल प्रदेश के लोग शॉल, कोट और स्वदेशी वस्त्र पहनना पसंद करते हैं। यहां की महिलाएं मेखला चदर पहनती हैं,जो एक प्रकार की साड़ी होती है, और इसका डिज़ाइन और रंग विभिन्न प्रकार का होता हैं।

 

3.असम – (दिसपुर)

असम राज्य लगभग 78,550 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है,जिसकी सीमाएं अरुणाचल प्रदेश,नागालैंड, मेघालय,और 

असम के पूर्वी सीमा पर मिजोरम से लगीं हुईं हैं। तो वही असम के पश्चिमी सीमा पर बांग्लादेश स्थित है,यहाँ तक कि बांगलादेश के मेघना नदी भी असम के सीमा से मिलती है। 2023 में असम की अनुमानित जनसंख्या 35,998,752 हैं, यहां सबसे ज्यादा असमिया भाषा बोली जाती है, लेकिन इसके अलावा बोडो और बंगाली भाषा भी काफी लोकप्रिय हैं।असम का पारंपरिक पोशाक पुरुषों के लिए धोती और कुर्ता और महिलाओं के लिए मेखेला साड़ी है,इस पारंपरिक पोशाक को सामान्यत: असम सिल्क, मुगा सिल्क और एरी सिल्क से तैयार करते हैं।

 

4.बिहार – (पटना)

बिहार राज्य का क्षेत्रफल लगभग 94,163 वर्ग किलोमीटर है। बिहार की मुख्य भाषा मैथिली,मगही, हिंदी और भोजपुरी हैं, जिसमें सबसे अधिक भोजपुरी बोली जाती है। बिहार के उत्तरी भाग में मैथिली और पूर्वी हिस्से में मगही, भोजपुरी सामान्य रूप से बोली जाती है। बिहार में पुरुष पारंपरिक रूप से कुर्ता-पजामा और महिलाओं के लिए साड़ी प्रमुख पहनावा है। बात करें बिहार की आबादी की तों आंकड़े के अनुसार यहां की आबादी 13 करोड़ 7लाख 25 हजार 310 है। बिहार की सीमा उत्तर प्रदेश,वेस्ट बंगाल, और झारखंड से मिलती हैं।

 

5.छत्तीसगढ़ – (रायपुर)

छत्तीसगढ़ का भौगोलिक क्षेत्रफल 135191 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का नौवां सबसे बड़ा राज्य बनाता है। ई- जनगणना 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ की कुल आबादी 3.21 करोड़ हैं। यहां के लोग सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं जो काफी हद तक देवनागरी और हिंदी भाषा से मिलती-जुलती है। छत्तीसगढ़ के लोग सामान्यतः धोती कुर्ता सिर पगड़ी और पैरों में जूता या चप्पल पहनते हैं। तों वही यहां की महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनना पसंद करती है।छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाएं दक्षिण पश्चिम में महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्व में झारखंड,उत्तर प्रदेश और दक्षिण में आंध्र प्रदेश तेलगाना से मिलती है।

 

6.गोवा – (पणजी)

गोवा का भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 3702 वर्ग किलोमीटर है, जो क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य हैं। इस राज्य की जनसंख्या 14 लाख 59 हजार के आसपास है। गोवा का राजभाषा कोंकणी है, यहां के अधिकतर लोग यही भाषा बोलते हैं। गोवा की महिलाएं पारंपरिक रूप से कुनबी साड़ी,पानो भाजु पहनती हैं, जबकि पुरुष कुर्ता पजामा, फॉर्मल कपड़े पहनते हैं।गोवा की उत्तरी और पूर्वी सीमा महाराष्ट्र राज्य से और दक्षिणी सीमा कर्नाटक राज्य से मिलती है।

 

7.गुजरात – (गांधीनगर)

गुजरात का क्षेत्रफल लगभग 196,024 वर्ग किलोमीटर है, जो इसे भारत का सातवां सबसे बड़ा राज्य बनाता हैं। गुजरात की सीमाएं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और राजस्थान से लगती है। इस राज्य की जनसंख्या 7 करोड़ 26 लाख 80 हजार के आसपास हैं, यहां के स्थानीय लोग गुजराती और हिंदी भाषा बोलते हैं। यहां की महिलाएं पारंपरिक पोशाक घाघरा चोली और इसके साथ ओढ़नी डालती हैं, पुरुषों का पारंपरिक पोशाक चोरनो,केडियू, धोती कुर्ता है। इसके अलावा यहां के पुरुष आभूषण के तौर पर सोने की अंगूठी और चैन पहनते हैं, जबकि महिलाएं गले का हार, नाक की पीन और मंगलसूत्र

पहनतीं है।

 

8.हरियाणा – (चंडीगढ़)

हरियाणा राज्य 44,212 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है,जो क्षेत्रफल की दृष्टि से 20वें स्थान पर काबिज है। यहां की जनसंख्या के बारे में बात करें तो Haryana Population 27.39 मिलियन हैं। इस राज्य की सीमाएं दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान, उत्तर में हिमाचल प्रदेश, और पंजाब से जुड़ी हुई है।हरियाणा की प्रमुख भाषा हरियाणवी है, जो यहां सबसे अधिक बोली जाती है।हरियाणा की पारंपरिक पोशाक महिलाओं के लिए घाघरा-चोली और पुरुषों के लिए धोती और कुर्ता है। यहां की महिलाएं अक्सर विविध रंगों और डिज़ाइन्स के घाघरा-चोली पहनती हैं, जो इनके पारंपरिक संस्कृति को दर्शाता है।

 

9.हिमाचल प्रदेश – (शिमला)

हिमाचल प्रदेश लगभग 55,673 वर्ग किलोमीटर फैला हुआ है। इस राज्य की सीमाएं पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और आंशिक रूप से चीन के तिब्बत के साथ जुड़ी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश की अनुमानित population 2023 में 7,503,010 के करीब है। यहां के लोग अधिकतम हिमाचली भाषा बोलते हैं, जिसे पहाड़ी भाषा कहा जाता है।यह भाषा हिमाचल प्रदेश की स्थानीय भाषा है और लोग इसे दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं। विशेष अवसरों पर, पंजाबी और हिन्दी भी उपयोग की जाती हैं। यहां के पुरुष पारंपरिक पोशाक के तौर पर धोती कुर्ता, पेंट-शर्ट और सिर पर पगड़ी पहनते हैं, वही महिलाएं आमतौर पर घाघरा-चोली पहनती हैं, जो पारंपरिक पोशाक के रूप में प्रसिद्ध है। घाघरा एक पारंपरिक गोदेट पैंट्स होती है, जो महिलाएं पहनती हैं, और चोली उनकी ब्लाउज की तरह होती है। ये पोशाकें आमतौर पर विभिन्न रंगों और डिज़ाइन्स की होती हैं।

 

10.पश्चिम बंगाल- (कोलकाता)

पश्चिम बंगाल कुल 88,752 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो भारत के पूर्वी भाग में स्थित है,इस राज्य की सीमा उड़ीसा, झारखंड, बिहार, और विदेशी मुल्क नेपाल,बांग्लादेश, भूटान, से मिलती है। वर्तमान समय 2023 में पश्चिम बंगाल की अनुमानित जनसंख्या 100,896,618 के आसपास है। इस राज्य में सबसे ज्यादा बंगाली भाषा बोली जाती है, तो वहीं इसके अतिरिक्त ओड़िया,बांग्ला पोक्खो भी बोली जाती है। पश्चिम बंगाल की महिला सबसे ज्यादा तात की साड़ी, कॉटन की साड़ी, सलवार सूट,फोटुआ, बंगाली कुर्ती और पुरुष सफेद रंग की धोती कुर्ता, पजामा कुर्ता पहनना पसंद करते हैं।

 

11.झारखंड – (रांची)

झारखंड राज्य कुल 79,714 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 15वां सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की सीमाएं उत्तर में बिहार, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दक्षिण में उड़ीसा से मिली हुई है। झारखंड में पुरुषों पारंपरिक पोशाक धोती कुर्ता है, तो वहीं यहां की महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं, जिसे यहां की भाषा में लुगा कहा जाता है, महिलाएँ अक्सेसरी के रूप में चूड़ि़याँ और कान की बालियाँ पहनती हैं। झारखंड में आने को भाषाएं बोली जाती है जिसमें खोरठा,नागपुरी,हिंदी, भोजपुरी,कुरमाली,पंचपरगनिया,और मुंडारी प्रमुख भाषा है।

 

12.कर्णाटक – बैंगलुरु 

कर्नाटक राज्य लगभग  191,791 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है,इसकी सीमाएं उत्तर में Goa और Maharashtra, पश्चिम में Arabian Sea, दक्षिण में Kerala, और पूर्व में Tamil Nadu, Andhra Pradesh, और Telangana से मिलती हैं। बात करें कर्नाटक की जनसंख्या की तों karnatak ki population 7.17 करोड़ है। यहां की पारंपरिक पोशाक पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता, एवं स्त्रियों के साड़ी हैं,इसके अलावा, स्वर्ण और जड़ी-बूटी से बनी आभूषण भी यहां के पारंपरिक पोशाक का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

 

13.केरल – (थिरुवनंतपुरम)

केरल राज्य कुल 38,863 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है,यह राज्य भारत के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित है. इसकी सीमाएं कर्नाटक, तमिलनाडु,महाराष्ट्र,गोवा और पश्चिम में अरब सागर समुद्र से मिलती है। 2023 में केरल की अनुमानित जनसंख्या 34,698,876 है। केरल में महिलाओं के लिए प्रमुख पारंपरिक पोशाक साड़ी है,वहीं पुरुष के पारंपरिक पोशाक में धोती, मुंडू, और शर्ट जैसे वस्त्र के नाम शामिल हैं। धोती के अनेक विभिन्न डिज़ाइन होते हैं,और मुंडू एक पारंपरिक समर के रूप में पहना जाता है।केरल की प्रमुख भाषा मलयालम है, इसके अलावा यहां और भी करीब सारी भाषाएं बोली जाती है जैसे कि तमिल, कन्नड़, तुलु, कोकड़ी,और इंग्लिश।

 

 14.मध्य प्रदेश – (भोपाल)

मध्य प्रदेश भारत का एक प्रमुख राज्य है,जो लगभग 308,252 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.इसकी सीमाएं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, और उत्तराखंड से मिलती है। मध्य प्रदेश के आबादी की बात करें तों यहां की अनुमानित जनसंख्या 85,002,417 के करीब है। मध्य प्रदेश के महिलाएं ज्यादातर साड़ी और पारंपरिक पोशाक लहंगा चोली भी पहनती है। वहीं यहां के पुरुष धोती-कुर्ता, फॉर्मल पैंट-शर्ट,और सिर पर टुर्बन पहनते हैं, जो यहां के स्थानीय परंपराओं का हिस्सा होता है। यहां की आधिकारिक भाषा हिंदी है,इसके अलावा भी यहां के लोग मलावी, मराठी, चट्टीसगढ़ी, भाषा प्रमुख रूप से बोलते हैं।

 

15.महाराष्ट्र – (मुंबई)

महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,07,713 वर्ग किलोमीटर है। महाराष्ट्र राज्य की सीमाएं गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और कर्नाटक से मिलती है। महाराष्ट्र की आबादी 2023 में करीब 13.6 करोड़ के करीब पहुंच गई है। यहां पर सबसे ज्यादा मराठी बोली जाती है, इसके अलावा हिंदी, इंग्लिश, तेलुगू, कॉन्कणी, गुजराती, सिंधी,और भी कई भाषाएँ भी बोली जाती हैं। यहां के लोग कुर्ता पजामा, धोती कुर्ता, पैंट शर्ट पहनते हैं, वही यहां की महिलाएं पारंपरिक रूप से साड़ी पहनना पसंद करती है। महाराष्ट्र भारत देश का सबसे संपन्न राज्य है, क्योंकि भारत के तमाम नामचीन पूंजीपति, बॉलीवुड सितारे महाराष्ट्र के मुंबई में रहते हैं।

 

16.मणिपुर – (इम्फाल)

मणिपुर 22,327 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित है,इस राज्य की सीमाएं पूर्व में मिजोरम, उत्तर में असम, पश्चिम में बर्मा म्यांमार से सीमा साझा करती है। बात करें जनसंख्या की तो 2023 में मणिपुर की जनसंख्या 34 लांख 36 हजार 948 के आसपास है। यहां की ज्यादातर आबादी मणिपुरी और हिंदी भाषा बोलती है, मणिपुर के पुरुष अकेबा पारंपरिक पोशाक पहनते हैं, जो एक प्रकार की धोती और कुर्ता होता है, जो बहुत ही विशेष रूप से डिज़ाइन किया जाता है। महिलाएं खोंग्जाबा पारंपरिक पोशाक पहनती हैं, जिसमें एक शॉर्ट स्कर्ट और एक ब्लाउज शामिल होता है।

 

17.मेघालय – (शिलांग)

मेघालय राज्य का क्षेत्रफल लगभग 22,720 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर पूर्व भारत में स्थित है और यह भारत के उत्तर पूर्वी हिमाचल प्रदेश के साथ सीमित है। मेघालय एक पहाड़ी राज्य है और इसका भूगोलिक आकार खूबसुरत पहाड़ियों और घाटियों से भरपूर है। मेघालय राज्य की सीमाएं उत्तर पूर्वी सीमा पर असम, पूर्वी सीमा पर अरुणाचल प्रदेश, और दक्षिण सीमा पर मिजोरम से मिलती है। वर्तमान समय 2023 में मेघालय की जनसंख्या 21लाख 61 हजार 129 के आसपास है। यहां की महिलाएं पारंपरिक रूप से लुफ़न,कंबांग पहनती है, जो महिलाओं के शरीर के कमर के चारों तरफ लिपटी रहती है, और पूरा शरीर ढका रहता है। तो वही यहां के पुरुष धोती- कमीज, फॉर्मल पैंट शर्ट पहनना पसंद करते हैं।

 

18.मिजोरम – (आइजोल)

मिजोरम का कुल क्षेत्रफल लगभग 21,081 वर्ग किलोमीटर है, और यह भारत के उच्च उपमहाद्वीप के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थित है। इस राज्य की सीमाएं मणिपुर, असम, और त्रिपुरा से मिलती है। वर्तमान समय में मिजोरम की अनुमानित जनसंख्या 1,308,967 हैं। यहां की महिलाएं खासतौर पर शादी विवाह और त्योहार के अवसर पर पारंपरिक पोशाक पुंचई,पुआन पहनती है, जबकि पुरुष ‘पछू’ नामक पारंपरिक पोशाक पहनते हैं। मिजोरम के मुख्य मातृभाषा “मिज़ो” है, इस भाषा को लुशाई के नाम से भी जाना जाता है। इस भाषा को मिजोरम राज्य से सटे मणिपुर, त्रिपुरा, और चटगांव हिल्स के आसपास वाले क्षेत्रों में भी बोला जाता है।

 

19.नागालैंड – (कोहिमा)

नागालैंड का क्षेत्रफल लगभग 16,579 वर्ग किलोमीटर है और यें भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। इस राज्य की सीमाएं पश्चिम में असम, उत्तर पश्चिम में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण पूर्व में मणिपुर और मिजोरम से मिलती है। वर्तमान समय 2023 में नागालैंड की अनुमानित जनसंख्या 2,073,074 के आसपास है। यहां मुख्य रूप से 16 भाषा बोली जाती है, जिसमें “अंगामी” यहां की मुख्य भाषा है, बता दे यह भाषा तिब्बत और बर्मा में भी बोला जाता है। बात करें नागालैंड के पारंपरिक पोशाक की तो, यहां की अविवाहित महिलाएं “काकसी नेई” वस्त्र पहनती है वही नवविवाहित जोड़ा सिलांग नेई पहनता है। यहां के पुरुष एक काली शाल,रैटफेफ, और इसके अलावा और भी कई पारंपरिक पोशाक पहनते हैं।

 

20.ओडिशा – (भुवनेश्वर)

उड़ीसा राज्य का क्षेत्रफल लगभग 1,55,707 वर्ग किलोमीटर है, और यह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। उड़ीसा राज्य की सीमाएं पश्चिम में झारखंड, उत्तर में झारखंड और पश्चिम बंगाल, और दक्षिण-पूर्व में आंध्र प्रदेश से मिलती हैं। उड़ीसा की वर्तमान समय में जनसंख्या 47,099,270 के आसपास है। यहां की महिलाएं पारंपरिक पोशाक के तौर पर साड़ी और पुरुष धोती-कुर्ता, फॉर्मल पैंट शर्ट पहनते हैं।उड़ीसा में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा उड़िया है,इसके अलावा, यहां और भी कई भाषाएं बोली जाती है जैसे की कूइ, टेलगु, सांथाली, मुंडा, हो, कुइ, ब्रिज, वन्धा, बगटा, भुइया, खड़ि, आहिरी इत्यादि।

 

21.पंजाब – ( चण्डीगढ़)

पंजाब राज्य का क्षेत्रफल लगभग 50,362 वर्ग किलोमीटर है, और यह भारत के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है। पंजाब राज्य की सीमाएं उत्तर में हरियाणा, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण पश्चिम में राजस्थान, और उत्तर पश्चिम के कोने में थोड़ा सा जम्मू कश्मीर के सीमा से मिलती है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो हरियाणा की भी राजधानी है।

पंजाब की वर्तमान समय में अनुमानित जनसंख्या 3,05,01,026 के करीब पहुंच गई है। यहां के महिलाओं के लिए पारंपरिक पोशाक सलवार सूट और पंजाबी घाघरा है, तो वहीं पुरुषों के लिए परंपरागत पोशाक कुर्ता पजामा और सिर पर पगड़ी है। देखा जाए तो पंजाब में मुख्य रूप से पंजाबी भाषा बोली जाती है, लेकिन इसके अलावा यहां हिंदी और अंग्रेजी का भी बोलबाला है।

 

22.राजस्थान – (जयपुर)

राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और यह कुल क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल लगभग 342,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान दक्षिण पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम में गुजरात, उत्तर पूर्व में उत्तर प्रदेश हरियाणा और पंजाब से सीमा साझा करता है। वही 2023 में राजस्थान की कुल अनुमानित जनसंख्या 79,502,477 के आसपास है। यहां के पुरुष पारंपरिक पोशाक के रूप में धोती कुर्ता, पटखा,अंगरखा और माथे पर पगड़ी पहनते हैं, तों वही महिलाएं घाघरा कुर्ती, साड़ी पहनती है। राजस्थान में मुख्य रूप से राजस्थानी भाषा सबसे ज्यादा बोला जाता है, वही सेकेंडरी भाषा के रूप में मारवाड़ी भाषा भी बोली जाती है।

 

23.सिक्किम – (गंगटोक)

सिक्किम भारत के पूर्वी हिमाचल प्रदेश में स्थित है, और इसका क्षेत्रफल लगभग 7,096 वर्ग किलोमीटर है। सिक्किम राज्य की सीमाएं दक्षिण में पश्चिम बंगाल, दक्षिण पूर्व में भूटान,पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीन,तिब्बत से मिलती है। वर्तमान समय में इस राज्य की  2023 में कुल अनुमानित जनसंख्या  

658,019 के आस पास हैं। सिक्किम राज्य की महिलाएं पारंपरिक रूप से साड़ी, नगालोप घो” नामक रेशमी वस्त्र, पहनती हैं, जो एक पॉप्युलर भारतीय पारिधान है। सिक्किम में महिलाएं साड़ी के साथ अक्सेसरीज जैसे की चोलो, पोचा (एक प्रकार की चादर) और ब्लाउज भी पहनती हैं। इन परिधानों को स्थानीय संस्कृति और परम्पराओं का हिस्सा माना जाता है। तो वही यहां के पुरुष बखू, तोहर, दोथो और थारो नामक वस्त्र पहनते हैं।

 

24.तमिलनाडु – (चेन्नई)

तमिलनाडु भारत के दक्षिण भाग में स्थित है, और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 130,058 वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य की सीमाएं केरल,कर्नाटक,पांडिचेरी,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से मिलती है। वर्तमान समय में तमिलनाडु की अनुमानित जनसंख्या 83,697,770 के आसपास है। यहां सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा तमिल है इसके अलावा यहां पर हिंदी और अंग्रेजी भी बोली जाती है। तमिलनाडु की महिलाएं पारंपरिक रूप से साड़ी पहनना पसंद करती है, तो वही यहां के पुरुष धोती-कुर्ता, लुंगी,पैंट शर्ट, पहनते हैं।

 

25.तेलंगाना – (हैदराबाद)

तेलंगाना भारतीय गणराज्य का एक हिस्सा है और यह दक्षिण भारत में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1,12077 वर्ग किलोमीटर है। तेलंगाना 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर एक अलग राज्य बना था, जिसकी राजधानी हैदराबाद है। इस राज्य की सीमाएं आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र, कर्नाटक से मिलती है। देखा जाए तो तेलंगाना में 76% लोग तेलुगू 12% लोग उर्दू और बाकी के 12% लोग अन्य भाषा बोलते हैं। इस राज्य के अधिकांश हिस्से में महिलाएं साड़ी, सलवार कमीज,लंगा वोनी, पहनती है, वही यहां के पुरुष पारंपरिक रूप से शेरवानी, पजामा कुर्ता, और त्योहार के दिनों में धोती कुर्ता पहनना पसंद करते हैं।

 

26.त्रिपुरा – (अगरतला)

त्रिपुरा भारत के पूर्वी उत्तर पूर्व क्षेत्र में स्थित है और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 10,491 वर्ग किलोमीटर है। त्रिपुरा अपने राज्य की सीमा मिजोरम, असम और बांग्लादेश से साझा करती है। वर्तमान समय 2023 में इस राज्य की अनुमानित जनसंख्या 4,184,959 के आस-पास हैं। यहां के मुख्य भाषा त्रिपुरी और बंगाली है। त्रिपुरा के महिलाओं के लिए पारंपरिक पोशाक रीसा,रिग्नाई और साड़ी है वहीं यहां के पुरुष दुति बोरोक, कमर के निचले हिस्से के लिए और “कामचव्लवी बोरोक नामक” पोशाक पहनते हैं इसके अलावा यहां के लोग कुर्ता पजामा और धोती कुर्ता भी पहनते हैं।

 

27.उत्तराखंड – (देहरादून)

उत्तराखंड भौगोलिक दृष्टि से लगभग 53,483 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसकी सीमाएं नेपाल, तिब्बत (चीन), हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश से मिलती हैं। इस राज्य की 2023 में अनुमानित जनसंख्या 11,700,099 के करीब है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा बोली जाती है लेकिन यहां की आधिकारिक भाषा हिंदी है। उत्तराखंड के पुरुष आमतौर पर चूड़ीदार कुर्ता पजामा, सुराव,सिर पर पगड़ी और अधिकांश लोग कोट पेंट भी पहनते हैं। तों वही यहां की महिलाएं साड़ी,घाघरा तथा आंगड़ी, नामक पोशाक पारंपरिक रूप से पहनतीं है।

 

28.उत्तर प्रदेश – (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से  2, 40, 928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, यह राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के मध्य-पूर्व में स्थित है। वर्तमान समय 2023 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ से भी अधिक है। इस राज्य में सबसे ज्यादा हिंदी,अवधी, ब्रज, और भोजपुरी बोली जाती हैं। उत्तर प्रदेश की पारंपरिक पोशाक धोती कुर्ता,कुर्ता पजामा, सिर पर पगड़ी और पैंट शर्ट है। तो वही यहां कि महिलाएं सलवार-कमीज और साड़ी पहनना पसंद करती हैं।

 

केंद्रशासित प्रदेश की सूची 

 

1.दिल्ली – नई दिल्ली

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का भौगोलिक क्षेत्र कुल मिलाकर लगभग 1,483 वर्ग किलोमीटर है,और यह उत्तर भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर में स्थित है। दिल्ली पश्चिम,दक्षिण, उत्तर तीनों तरफ से हरियाणा वहीं दूसरी तरफ पूरब में उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है। दिल्ली की वर्तमान समय 2023 में अनुमानित जनसंख्या 19,301,096 के करीब है। यहां की 80% जनसंख्या हिंदी बोलना पसंद करती है, तो वही बाकी के 20% भोजपुरी पंजाबी,बंगाली, बोलना पसंद करते हैं। दिल्ली के महिलाएं सलवार समीज, साड़ी, और पुरुष शेरवानी, कुर्ता पजामा पहनना पसंद करते हैं।

 

2.पुदुच्चेरी – पुदुच्चेरी

पुदुचेरी भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का कुल क्षेत्रफल 492 वर्ग किलोमीटर है। यह भौगोलिक दृष्टि से पश्चिम में समुद्र, पूर्व में तामिलनाडु राज्य के चाकरी स्थल से घिरा हुआ है, और उत्तर में आंध्र प्रदेश तथा पश्चिम में केरल से लगा हुआ है। पुदुचेरी में मुख्य रूप से तमिल तेलुगू मलयालम भाषा बोली जाती है। यहां की महिलाएं पारंपरिक रूप से साड़ी ब्लाउज, सलवार कमीज,लंबी स्कर्ट और पुरुष धोती कुर्ता, पजामा कुर्ता, फॉर्मल शर्ट पैंट पहनते हैं।

 

3.चंडीगढ़ – चंडीगढ़

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है और यह भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित है। चंडीगढ़ का क्षेत्रफल लगभग 114 किलोमीटर वर्ग (44 वर्ग मील) है। इसकी सीमाएं हरियाणा और पंजाब राज्यों से मिलती हैं। चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा हिंदी है, यहां लगभग 73% लोग हिंदी बोलते हैं, तो वही बाकी के 22% लोग पंजाबी बोलना पसंद करते हैं। यहां की महिलाएं सलवार कमीज, फुलकारी,जींस, टॉप,स्कॉर्ट,घाघरा और कढ़ाई वाली साड़ी पहनती है, वहीं पुरुष टाई, कोर्ट, फॉर्मल ट्राउजर्स, टी शर्ट जैकेट और पारंपरिक रूप से कुर्ता-पजामा पहनना पसंद करते हैं।

 

4.दादरा और नगर हवेली – सिलवासा

दादरा और नगर हवेली का कुल क्षेत्रफल लगभग 491 वर्ग किलोमीटर है और इसकी सीमाएं गुजरात और महाराष्ट्र से मिलती है। यहां की अनुमानित जनसंख्या 2023 में 4 लाख 53000 के करीब है। दादर और नगर हवेली में मुख्य रूप से गुजराती और हिंदी भाषा बोली जाती है। यहां की महिला सिरगोई, साड़ी और सोने का आभूषण पहनना पसंद करती है, इसके अलावा यहां के पुरुष लोई-कपड़ा, कुर्ता पजामा कमर तक लंबा कोट पारंपरिक पोशाक के रूप में पहनना पसंद करते हैं।

 

5.दमन और दीव – दमन

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीप की कुल क्षेत्रफल लगभग 112 वर्ग किलोमीटर है और यह गुजरात राज्य की सीमा से मिलती है। यह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है और अरब सागर में स्थित है। वर्तमान समय 2023 में यहां की अनुमानित जनसंख्या 2,52,272 के करीब है। दमन और दीव में सामान्य रूप से गुजराती भाषा बोली जाती है। यहां की महिलाएं स्कॉर्ट जींस, टॉप, साड़ी और पुरुष शर्ट,जींस, धोती कुर्ता, पजामा कुर्ता पहनना पसंद करते हैं।

 

6.लक्षद्वीप – कवरत्ती

लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश है और यह भारत के तट से करीब 220 किलोमीटर दूर अरब सागर में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 32.6 वर्ग किलोमीटर है। लक्षद्वीप तीनों तरफ से समुद्र से गिरा हुआ है, यह केवल एक तरफ से केरल राज्य से लगा हुआ है। लक्ष्यद्वीप की अनुमानित जनसंख्या 2023 में लगभग 66000 के करीब है। यहां की आधिकारिक भाषा मलयालम है। लक्ष्यद्वीप की महिलाएं चांदी के बेल्ट के साथ बिना सिले हुए संकरण वाले वस्त्र पहनती है और पुरुष लुगी, शर्ट, ट्राउजर्स, पजामा कुर्ता, शर्ट-पैंट, पहनना पसंद करते हैं।

 

7.लद्दाख – लेह

लद्दाख का क्षेत्रफल लगभग 59,196 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत के उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू और कश्मीर राज्यों से मिलता है। लद्दाख के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान हैं। लद्दाख में लदाखी और तिब्बती जैसी भाषाएँ बोली जाती हैं, यहां केपुरुष अक्सर ‘गोंचा’ सुलमा नामक पोशाक पहनते हैं, वहीं महिला शॉल, घाघरा (लद्दाखी गोनछा), और शवल (पैंट्स) पहनना पसंद करती हैं।लद्दाख एक खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्र है और यहां कई प्राकृतिक सौन्दर्य हैं, जिसे देखने के लिए हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं।

8.जम्मू एवं कश्मीर –

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग 

163,040 वर्ग किलोमीटर है। तो वही 2023 में Jammu aur Kashmir population 14,999,397 हैं। यहां के लोग अक्सर कश्मीरी, डोगरी, और उर्दू भाषाएँ बोलते हैं। जम्मू और कश्मीर में पारंपरिक पोशाक विभिन्न होती है, लेकिन कश्मीरी फिरन, पहलगाम, और बंधन पोश कश्मीर के प्रमुख पोशाक हैं। जम्मू और कश्मीर की सीमा भारत के विभिन्न राज्यों और संघ क्षेत्रों से मिलती है। यह राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ संघ शासित प्रदेश के साथ सीमा साझा करती है। इसके अलावा, यह चीन और पाकिस्तान के साथ भी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है।

 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने India all state and their capital – भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्रफ़ल, जनसंख्या और पारंपरिक पोशाक के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं कोई आपको यह जानकारी काफी पसंद आई होगी।

पीएचडी (PHD) का full form क्या है ?

मौलिक अधिकार क्या है 

ग्लोबल वार्मिंग क्या है 

सोशियल मीडिया क्या है 

भारत के राष्ट्रपति कौन है 

Bharat ratn award list in hindi

 

Leave a Comment