Vande bharat express train list | time table, routes, ticket price

आज हम जानेंगे vande bharat express | vande bharat express route | vande bharat express trains | Vande Bharat Express ticket price | vande bharat express ticket price | Vande Bharat Express Train Kerala | Howrah puri Vande Bharat express | bhartiy railway | indian railway history | भारतीय रेल का इतिहास के बारे हर जानकारी.

vande bharat express से पहले 

vande bharat express से पहले भारतीय रेल का इतिहास  बहुत पुराना रहा है जो अंग्रेज़ो की हुकूमत से शुरू होकर आज के आधुनिक भारत तक तमाम उतार चढ़ाव के बाद इस मुकाम तक पहुंच गया है | इसके इलवा मेट्रो ट्रेन गतिमान एक्स्प्रेस और शताब्दी जैसी सुपर फास्ट ट्रेने भारत मे अब मौजूद है |

 

भारतीय रेल का इतिहास | indian railway history

भारतीय रेलवे का इतिहास काफी पुराना रहा है, आपको बता दे आज से ठीक 170 साल पहले 16 अप्रैल 1853 को भारत की पहली ट्रेन मुंबई से लेकर बोरीबंदर होते हुए थाणे तक चली थी। मुंबई से लेकर थाणे तक 35 किलोमीटर की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को लगभग एक घंटा 15 मिनट का समय लगा था।

indian-train-hiostory

लेकिन वर्तमान समय में देखा जाए तो vande Bharat express के आ जाने की वजह से भारतीय रेलवे का नेटवर्क काफी तेजी से बढ़ने लगा है। जहां पहले 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग जाते थे. वही Vande Bharat Express के आ जाने की वजह से यह दूरी मात्र कुछ मिनट का खेल बन गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत स्पीड 83.1 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटे है। यह ट्रेन दिखने में बिल्कुल जापानी ट्रेन की तरह है, लेकिन यह पूरी तरह से स्वदेशी है,भारत ने इसे खुद विकसित किया है। Vande Bharat Express की अनेकों विशेषताएं और खूबियां है, जिसके बारे में इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे, साथ ही यह भी जानेंगे वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई? और यह वर्तमान समय भारत में किन-किन जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहा है, आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें?

 

Vande Bharat express की शुरुआत कब हुई

vande-bharat-express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 15 फरवरी 2019 को वाराणसी से Vande Bharat Express को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया था। इस ट्रेन को बनाते समय यात्रियों के हर सुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां तक की इस ट्रेन में बुलेट ट्रेन की तरह सारी सुख सुविधा दी गई है, वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को जगह के अनुरूप भोजन और नाश्ता दिया जाता है। बता दे एक वंदे भारत एक्सप्रेस को बनाने में कुल 100 करोड रुपए खर्च किये गये हैं, इस ट्रेन का निर्माण कार्य चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है।

 

Vande Bharat express की विशेषताएं?

 

“वंदे भारत एक्सप्रेस” की विशेषताएं निम्नलिखित इस प्रकार है-

स्वदेशी डिज़ाइन: यह ट्रेन मुख्य रूप से भारत में डिज़ाइन किया गया है, इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य भारतीय रेलवे का आधुनिकरण करना है।

तेज़ गति: वंदे भारत एक्सप्रेस की गति अधिकतम 180 किमी/घंटा होती है, तो वही न्यूनतम गति 85 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसकी वजह से यात्रा में कम समय लगता है।

सुविधाएँ: यह ट्रेन आरामदायक सीटिंग, वायफाई, व्यक्तिगत डिस्प्ले, और एसी जैसी मानक सुविधाओं के साथ आती है। सुविधाओं के मामले में वंदे भारत एक्सप्रेस, जापान के बुलेट ट्रेन को भी टक्कर देती है।

vande-bharat-express

बेहतरीन डिज़ाइन: इस ट्रेन की डिजाइन काफी लाजवाब है इसे कुछ इस तरह निर्मित किया गया है, प्रदूषण को बढ़ावा ना मिले, इसलिए इसे अरोडाइनामिक धारा के आधार पर विकसित किया गया है। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस विद्युत ऊर्जा द्वारा संचालित होती है, जिसकी वजह से यह पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है।

विमान से तुलना: इसके सफल प्रदर्शन ने विमान सेवाओं के साथ मुकाबला किया है, क्योंकि यह लंबी दूरी यात्रा के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है।

सुरक्षा: ट्रेन की सुरक्षा में बेहतरीन उपायकों का उपयोग किया गया है, जिससे यात्री सुरक्षित रहते हैं। Vande Bharat express में यात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए,त्वचा डेटेक्शन तकनीक का उपयोग किया गया है, जो यात्रीगण की सुरक्षा को बढ़ावा देता है।

लक्जरी आपूर्ति: यह ट्रेन यात्रियों को एक लक्जरी अनुभव प्रदान करती है, जिसमें प्रमुख बदलते स्थानों के लिए पूरी तरह से बनाये गए उपायकों का उपयोग किया जाता है। यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में उच्च गुणवत्ता वाले भोजन सुविधा भी उपलब्ध है।

दिव्यांगों के लिए बेहतरीन सुविधा: वंदे भारत एक्सप्रेस सभी मानकों को पूरा करती है जो की एक ट्रेन में होनी चाहिए, बता दे की इस ट्रेन में दिव्यांगों के सुख सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया। इस ट्रेन के कुछ डिब्बों में दिव्यांगों के व्हीलचेयर को रखने के लिए अलग से सुविधा दी गई है।

 

इन रूट्स पर vande Bharat express का हो रहा है संचालन-

 

1.नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस | New Delhi Varanasi Vande Bharat Express

सर्वप्रथम वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है,जो दिल्ली से होते हुए वाराणसी तक जाती है, दिल्ली से ट्रेन सुबह 6:00 बजे से निकलती है, और दोपहर 2:00 बजे तक 759 किलोमीटर की दूरी तय करके वाराणसी पहुंचती है। दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए चेयर कर का किराया जहां 850 रुपए से शुरू होता है, वही एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया तकरीबन ₹2400 लगता है।

 

2. गांधीनगर मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस | Gandhinagar Mumbai Vande Bharat Express

और ट्रेन सुबह 6:00 बजे मुंबई से चलती है,और दोपहर 12:25 पर 522 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। Mumbai vande Bharat express सप्ताह में रविवार को छोड़कर हर दिन चलती है। मुंबई से गांधीनगर का सफर तय करने के लिए इस ट्रेन से एसी चेयर का किराया 1420 रुपये तो वही एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार किराया 2630 रुपये लगता है। इस ट्रेन का संचालन सर्वप्रथम 30 सितंबर 2022 को की गई थी।

 

3. नई दिल्ली माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस | New Delhi Mata Vaishno Devi Katra Vande Bharat Express

नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक पॉपुलर ट्रेन है जो नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी के पिलगैओं के पास स्थित कटरा जंक्शन तक चलती है। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए यात्रा करने वाले यात्रीगण के लिए बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यह उन्हें बहुत सुविधाजनक तरीके से मंदिर तक पहुंचाती है। सप्ताह में दिन मंगलवार को छोड़कर बाकी के 6 दिनों तक यह ट्रेन चलती है। आपको बता दें यें ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6:00 बजे निकलती है, और दोपहर 2:00 बजे तक माता वैष्णो देवी कटरा 655 किलोमीटर दूरी तय करके पहुंचती है। New Delhi Mata Vaishno Devi Katra vande Bharat express से कटरा जंक्शन तक एसी चेयर कार से सफर करने का किराया ₹1600 है, वही एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3055 रुपये है।

 

4. अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस | Amb Andaura-New Delhi Vande Bharat Express

नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर रवाना होती है, और अगली सुबह यात्रीगण को एक अनदेखा पहाड़ी सौंदर्य का अनुभव कराते हुए

11:05 पर अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंच जाती है। यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर बाकी के सभी दिन चलती है। Vande Bharat express से अंब अंदौरा से होकर नई दिल्ली तक एसी चेयर कार के लिए किराया 1240 रुपये है, वहीं एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 2240 रुपये है।

 

5.सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस | Secunderabad-Visakhapatnam Vande Bharat Express

15 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद अभी विशाखापट्टनम को जोड़ने वाली vande Bharat express को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन रविवार को छोड़कर बाकी के 6 दिन कंटिन्यू चलती है, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से ये ट्रेन दिन में 3:00 बजे से निकलती है,और विशाखापट्टनम रात को 11:30 पर पहुंचती है। सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम तक एसी चेयर कार का किराया 1725 रूपये और एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 3170 रूपये है।

 

6.चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस | Chennai-Mysore Vande Bharat Express

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण ट्रेन है जो Chennai तमिलनाडु से Mysore कर्नाटक तक चलती है। यह ट्रेन का आधिकारिक नाम “मैसूर एक्सप्रेस” भी है।चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का मुख्य स्टेशन Chennai Central है, जहां इसका निरंतर संचालन होता है। यह ट्रेन चेन्नई से सुबह 5:50 से निकलती है और दोपहर 12:50 तक मैसूर जंक्शन प्रस्थान कर जाती है। एसी चेयर कार के लिए इस ट्रेन का किराया 1240 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2240 रूपये है। Chennai Mysore vande Bharat express एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो चेन्नई से लेकर मैसूर तक 497 किलोमीटर तक की दूरी को 6 घंटे 40 मिनट में पूरा कर लेती है।

 

7.मुंबई- सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस | Mumbai-Solapur Vande Bharat Express

यह ट्रेन मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) से शुरू होती है और सोलापुर जंक्शन तक जाती है,सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस रोज़ान सेवा प्रदान करती है और कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकती भी है, जैसे कि पुणे, सांगली, और सोलापुर। मुंबई से सोलापुर के लिए बिना कैटरिंग के एसी चेयर कार का किराया 1000 रुपयें एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2015 रुपए कैटरिंग के साथ दोनों का किराया क्रमशः ₹1300 और 2365 रूपये है। Mumbai Solapur vande Bharat express प्रमुख शहर मुंबई से सोलापुर तक 455 किलोमीटर की दूरी तय करने में 6 घंटे 30 मिनट तक का समय लगाती है।

 

8. मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस | Mumbai-Shirdi Vande Bharat Express

मुंबई से शिरडी साईनगर जाने वाली ट्रेन हफ्ते में एक दिन मंगलवार को नहीं चलती है, बाकी के सभी दिन 6:20 पर मुंबई से रवाना होती है, और 11:40 पर शिरडी पहुंचती है। यह ट्रेन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आसानी से शिरडी के प्रसिद्ध साईं बाबा के दर्शन के लिए जाने का एक आदर्श तरीका है। इस एक्सप्रेस ट्रेन में विशेष सुविधाएँ जैसे कि एसी और सीसी कोच, पैंथर कोच, और आरामदायक सीटिंग होती हैं जो यात्रीगण को आरामदायक अनुभव प्रदान करती हैं। वहीं अगर Mumbai Shirdi vande Bharat express के किराए की बात करें तो इस ट्रेन से मुंबई से शिरडी जाने के लिए कम से कम 365 रुपये और अधिकतम 1195 किराया लगता है।

 

9. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस | Nagpur-Bilaspur Vande Bharat Express

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेन है, जो महाराष्ट्र के नागपुर से होकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तक चलती है। यह ट्रेन लगभग 330 किलोमीटर की दूरी तय करती है और यह दुर्गा,गोंदिया और राजनंदगांव जैसे मुख्य स्टाफ पर रुकती भी है। सप्ताह में शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन बाकी के 6 दिन चलती है, दोपहर 2:05 से नागपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली Nagpur Bilaspur vande Bharat express शाम को 7:35 पर बिलासपुर पहुंचती है। नागपुर से बिलासपुर का एक्जीक्यूटिव चेयर कार किराया 2045 हैं वही सामान्य एसी चेयर कार का किराया तकरीबन 1075 रूपये है।

 

10.हावड़ा-पुरी- वंदे भारत एक्सप्रेस | Howrah-Puri- Vande Bharat Express

हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक है, जो हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से पुरी (उड़ीसा) जाती है और फिर पुन: हावड़ा लौटती है। यह एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से सुबह 6:10 पर निकलती है, और उसी दिन दोपहर 12:35 पर पुरी पहुंच जाती है। 16 बोगी वाली यह ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच में आने वाले बालासोर, भद्रक, खड़कपुर, खुरदा रोड, जाजपुर, कटक, भुवनेश्वर इत्यादि स्टेशन पर रूकती है। इस ट्रेन को हावड़ा से पुरी के बीच 500 किलोमीटर दूरी पर तय करने में 7 घंटा 30 मिनट का समय लग जाता है। Howrah Puri vande Bharat express से हावड़ा से पुरी का सफर तय करने के लिए सामान्य एसी चेयर कार का किराया 1265 और एक्जीक्यूटिव चेयर कार किराया 2130 रुपए है।

 

11.तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस | Thiruvananthapuram-Kasaragod Vande Bharat Express

यह ट्रेन केरल के तिरुवनंतपुरम से लेकर केरल के ही कासरगोड तक चलती है,Thiruvananthapuram-Kasargod Vande Bharat Express तिरुवनंतपुरम से सुबह 5:20 पर निकलती है,और कासरगोड दोपहर 1:25 पर पहुंच जाती है। यह ट्रेन सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर बाकी के सभी दिन चलती है। इसके अलावा यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक सफर तय करने के दौरान बीच में कोल्लम,कोट्टायम,एर्नाकुलम टाउन,त्रिशूर,तिरुर,कोझिकोड,कन्नूर, स्टेशन पर रूकती है।

तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक का किराया सामान्य चेयर कार के लिए 1590 रूपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार किराया 2880 रुपये लगता है।

 

12.रांची-पटना-वंदे भारत एक्सप्रेस | Ranchi-Patna-Vande Bharat Express

इस ट्रेन को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 27 जून को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना किया था। Ranchi Patna vande Bharat express सुबह 10:53 पर रांची से रवाना होती है और 6 घंटे में पटना रेलवे स्टेशन पहुंच जाती है। फिर उसके बाद अगले दिन पटना से यह ट्रेन 7:00 बजे निकलती है, और जहानाबाद होते हुए कोडरमा 9:35 पर हजारीबाग 10:33 पर और रांची दोपहर 1:00 बजे पहुंचती है। किराये की बात करें तो रांची से पटना जाने के लिए सामान्य चेयर कार का किराया 1175 रूपया है वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया तकरीबन 2110 रुपये है।

 

13. भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस | Bhopal-Jabalpur Vande Bharat Express

मध्य प्रदेश राज्य में भोपाल और जबलपुर के बीच में चलने वाले Bhopal Jabalpur vande Bharat express का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर किया था। यह ट्रेन टूरिस्ट पैलेस पंचमढ़ी, भेड़ाघाट,सतपुड़ा से होकर निकलेगी। ट्रेन सुबह 6 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 4 घंटे 40 मिनट में 330 किलोमीटर दूरी तय करके भोपाल पहुंच जाएगी। इस ट्रेन की औसत स्पीड तकरीबन 70 किलोमीटर प्रति घंटे होने वाली है तो वहीं इसकी हाई स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब होगी। बात करें किराए की तो जबलपुर से भोपाल की यात्रा तय करने के लिए सामान्य चेयर कर का किराया ₹700 से लेकर ₹800 हैं, वही 1350 से लेकर 1450 है।

 

14.दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस | Delhi-Dehradun Vande Bharat Express

यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी के सभी दिन चलती है, जो दिल्ली से देहरादून के 302 किलोमीटर की दूरी को मात्र 4 घंटे 45 मिनट में पूरा कर लेती है। Delhi Dehradun vande Bharat express देहरादून से सुबह 7:00 बजे निकलती है और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दिन के 11:45 पर पहुंच जाती है। इस दौरान यह ट्रेन हरिद्वार, रुकडी, सहारनपुर, मुजफ्फरपुर और मेरठ रेलवे स्टेशन पर रूकती है। वहीं अगर बात करें इसके किराये की तो एसी चेयरकार क्लास का किराया भोजन सहित ₹900 और बिना भोजन के ₹700 हैं, वही एग्जीक्यूटिव क्लास किराया भोजन सहित 1695 रूपये है।

 

15.न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस | New Jalpaiguri to Guwahati Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 में 2023 को New Jalpaiguri Guwahati Vande Bharat express को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन है,जो न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के 410 किलोमीटर की दूरी को 6 घंटा में पूरा कर लेती है। ट्रेन न्यू-जलपाईगुड़ी स्टेशन से सुबह 6:00 बजे निकलती है और गुवाहाटी 12:00 बजे पहुंचती है। इस ट्रेन के किराये की बात की जाए तो न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के लिए सामान्य चेयरकार का किराया 1225 रुपये है, वहीं एग्जीक्यूटिव कार का किराया 2205 है। यह ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर बाकी के सभी दिन चलेगी।

 

16.मडगांव-मुंबई-वंदे भारत एक्सप्रेस | Madgaon-Mumbai-Vande Bharat Express

यह ट्रेन मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से लेकर गोवा के मडगांव स्टेशन तक चलती है, जहां पहले मुंबई से गोवा के मडगांव स्टेशन तक 586 किलोमीटर की दूरी को तय करने में 11-12 घंटे लग जाते थे। वही इस ट्रेन के आ जाने से यह दूरी मात्र 8 घंटे में पूरी हो जाएगी,जिससे यात्रियों का 3 से 4 घंटे का समय बचेगा। Madgaon Mumbai vande Bharat express मुंबई स्टेशन से सुबह 5:25 से निकलती है,और दादर, थाणे, पनवेल, रत्नागिरी,कंकावली, होते हुए शाम को 15:30 पर मडगांव पहुंच जाती है। इस ट्रेन से मुंबई से मडगांव का सफर करने का एसी चेयर कार किराया 1100 से लेकर 1600 रुपये के बीच है, वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया ₹2000 से लेकर ₹2800 है।

 

17.हज़रत निज़ामुद्दीन- रानी कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस | Hazrat Nizamuddin- Rani Kamlapati Station Vande Bharat Express

यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर नियमित रूप से रोजाना हज़रत निज़ामुद्दीन- रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक चलेगी, जो सुबह 5:00 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी, और दोपहर 1:10 पर निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंच जाएगी। बीच में यह ट्रेन आगरा कैंट,ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना स्टेशन पर ठहरेगी। हजरत निजामुद्दीन और रानी कमलापति स्टेशन के बीच की 700 किलोमीटर की दूरी को यह ट्रेन मात्र 7 घंटे 30 मिनट में पूरी करती है। हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन तक दूरी तय करने के लिए चेयर कार किराया 1735 और एग्जीक्यूटिव क्लास किराया 3185 देना होगा।

 

18. खजुराहो-भोपाल-इंदौर-वंदे भारत एक्सप्रेस | Khajuraho-Bhopal-Indore-Vande Bharat Express

यह ट्रेन भोपाल से इंदौर के 246 किलोमीटर की दूरी को मात्र 3 घंटे 6 मिनट में पूरी कर लेंगी, अगर Khajuraho Bhopal Indore vande Bharat express के किराये की बात करें तो भोपाल से इंदौर का एसी कार किराया भोजन सहित 910 रुपए है,वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया भोजन सहित 1600 रुपए देने होंगे। इसके अलावा बिना भोजन के एसी कार का किराया 668 रूपये एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1336 रुपये देना होगा। यह ट्रेन भोपाल से शाम को 7:25 पर निकलती है, और रात को 10:31 पर इंदौर पहुंच जाती है।

 

19.अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस | Ajmer-Delhi Cantt Vande Bharat Express

ये एक्सप्रेस ट्रेन अजमेर (राजस्थान) से दिल्ली कैंट तक यात्रियों को कम समय में पहुंचने में मदद करती है, Ajmer Delhi cant vande Bharat express जयपुर, अलवर, गुड़गांव स्टॉपेज के साथ दिल्ली और अजमेर के बीच यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। बता दे कि यह ट्रेन दिल्ली कैंट से 6:40 पर रवाना होगी, और जयपुर, अलवर,गुड़गांव, होते हुए रात 11:55 पर अजमेर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से दिल्ली से अजमेर तक एसी चेयर कार से जाने के लिए कैटरिंग चार्ज सहित 1250 रुपए देने होते हैं, इसके अलावा एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यात्रियों को 2270 रुपए देना होता है, इसमें भोजन का भी चार्ज इंक्लूड रहता है।

 

20.चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस | Chennai-Coimbatore Vande Bharat Express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन की शुरुआत 8 अप्रैल 2023 को एक कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर किया था। इस ट्रेन की शुरुआत हो जाने से चेन्नई से कोयंबटूर जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत हुई है। बता दे, Chennai Coimbatore vande Bharat express चेन्नई से कोयंबटूर की 495 दूरी को मात्र 6 घंटे 10 मिनट में पूरा कर लेती है। यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर प्रत्येक दिन चलती है। अगर किराए की बात की जाए तो सामान्य चेयर कार का किराया 1365 रूपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया भोजन सहित 2450 रुपये है।

 

Conclusion

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की एक महत्वपूर्ण और प्रमुख रेलवे परियोजना है, जो भारतीय रेलवे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है। यें ट्रेन तेज़, मद्ध्यम और लग्ज़री क्लासेस में सेवाएँ प्रदान करती है और यात्रीगण को सुरक्षित और आरामदायक रूप से यात्रा करने का सुखद अनुभव कराती है। उम्मीद है कि vande Bharat express से जुड़ी यह जानकारी आपको जरूर पसंद आया होगा। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे वेबसाइट Gyan Darshan के साथ पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

IRCTC से Online Ticket kaise book kare

aditya l1 mission पूरी जानकारी

 

3 thoughts on “Vande bharat express train list | time table, routes, ticket price”

Leave a Comment