ब्रूस ली biography | bruce lee biography inspirational story

ब्रूस ली biography | bruce lee biography

inspirational story in hindi ब्रूसली का जीवन परिचय – दोस्तों कुछ लोग ऐसे होते है, जो बहुत कम उम्र में ही, इतना नाम और शौहरत हासिल करके दुनिया को अलविदा कह जाते है, कि उनकी मौत के कई अरसे बाद भी उन्हें याद किया जाता है।

एक ऐसी ही महान शख्सियत थे, ब्रूस ली, जिन्हें पूरी दुनिया में बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट माना जाता है।

ब्रूस-ली-biography

कहा जाता है कि जब वे शूट करते थे, तो उनके एक्शन सीन को 32 फ्रेम पर सेकेण्ड की स्पीड पर, स्लो मोशन में दिखाया जाता था, क्योंकि उनकी रियल स्पीड आंखों से देख पान,   संभव नहीं था ।

ब्रूस ली का स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई में मन नहीं लगता था, लेकिन उनकी लाइब्रेरी में, 2000 से अधिक किताबे थी। दुनिया में बहुत से लोग ब्रूस ली को एक महान फिलोसोफर भी मानते है।

 ब्रूस ली की ड्राइंग भी काफी शानदार थी।

आमतौर पर प्रैक्टिस के लिए मार्शल आर्टिस्ट्स, 35 से 75 किलो वाले पंचिंग बैग का इस्तेमाल किया करते है, लेकिन ब्रूस ली, 150 किलो का पंचिंग बैग का इस्तेमाल करते थे।

क्योंकि हल्के बॉक्सिंग बैग उनकी पंच और किक को सहन नहीं कर पाते थे।

दोस्तों ब्रूस ली की मौत आज भी एक रहस्य बनी हई है।

तो आज की इस वीडियो में हम आपको ब्रूस ली के बारे में, कई ऐसी बाते बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। साथ ही ब्रूसली के टेलेंट के ऐसे किस्से भी बताएंगे जिसे सुन कर आपके रोंगटे खड़े हों जाएंगे.

ब्रूस ली biography | bruce lee birth and family 

ब्रूस ली का जन्म 27 नवंबर 1940 को, अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक चीनी परिवार में हुआ था। ब्रूस ली की मां जर्मन थी, इसीलए उन्हें हाफ जर्मन भी कहा जाता है।

ब्रूस ली के पिता का नाम Lee Hoi Chun था, जो एक ओपेरा आर्टिस्ट और फिल्म एक्टर थे। और उनकी माता Grace Ho, हाउसवाइफ थी।

ब्रूस-ली-biography

ब्रूस ली को मिलाकर वे कुल चार भाई बहन थे। ब्रूस ली का परिवार जल्द ही अमेरिका से वापस होंगकोंग आ गया। क्योंकि ब्रूस ली के पिता एक आर्टिस्ट थे, तो उनकी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी जान पहचान थी।

इसी वजह से ब्रूसली ने 6 साल की उम्र में ही, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

बहुत कम समय में ही ब्रूस ली ने एक के बाद एक 20 फिल्मों में काम किये.

ब्रूस ली जब छोटे थे तो काफी कमजोर हुआ करते थे। वे होंगकोंग में एक ऐसी जगह रहा करते थे, जहां पर गली मोहल्ले के बच्चे, उन्हें परेशान किया करते थे और अक्सर उन्हें मारा-पीटा भी करते थे।

bruce lee Martial art training

इससे परेशान होकर ब्रूस ली के पिता ने कहा, कि वे मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले.

ब्रूस ली ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी। और कुछ समय बाद अब वे इसमें इतने माहिर हो गए,  कि जो बच्चे उन्हें पहले परेशान किया करते थे, उन्हें सबक सिखाना शुरू कर दिया।

13 साल की उम्र में ब्रूस ली ने Yip Man से मार्शल आर्ट्स के साथ साथ Wing Chun की ट्रेनिंग लेनी शुरू की।

Yip Man को ही ब्रूस ली अपना असली गुरू मानते है। इसके अलाव ब्रूस ली भारतीय गामा पहलवान से भी काफी प्रभावित थे। 

जब ब्रूस ली अब मार्शल आर्ट्स में परफेक्ट हो चुके थे,तो अक्सर आसपास के लड़कों को वे धूल चटा दिया करते थे। ब्रूस ली के घर पर काफी शिकायते आने लगी। एक बार तो पुलिस भी ब्रूस ली के घर पर पहुंच गई।

इसके बाद ब्रूस ली के पिता ने उन्हें वापस अमेरिका भेजने का फैसला किया और ब्रूस ली से कहा कि तुम अपनी आगे की पढ़ाई वहीं पर पूरी करोगे।

 bruce lee education

ब्रूस ने अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में एडमिशन लिया। लेकिन पढ़ाई में तो उनका मन लगता ही नहीं था। वे कॉलेज के अन्य बच्चों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देने लगे और पैसा कमाने लगे।

 

ब्रूस ली का विवाह |bruce lee Margie and wife

इसी दौरान उनकी मुलाकात Linda Emery से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लिंडा और ब्रूस ली सन 1964 में शादी कर लेते है।

ब्रूस-ली-biography

दोनों के बाद में दो बच्चे भी होते है। बेटी का नाम Shannon Lee और बेटे का नाम Brandon Lee होता है। 

धीरे धीरे ब्रूस ली मार्शल आर्ट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने लगे थे। उनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने नान चाकू से 725 किलो की ताकत पैदा कर सकते थे।

ये ताकत किसी को भी मौत के घाट उतारने के लिए काफी है। ब्रूस ली को पानी से काफी डर लगता था, इसीलिए उन्होंने लाइफ में कभी स्विमिंग नहीं सीखी।

आपको जानकर हैरानी होगी, की ब्रूस ली का एक पंच 148 किलो की फोर्स जनरेट करने में सक्षम था।

 

ब्रूस ली के हाथो की ताकत

अब ब्रूस ली का पंच कितना घातक हों होगा इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं, की यदि कोई गाड़ी 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, किसी व्यक्ति को टक्कर मारती है और वहीं दूसरी तरफ गर ब्रूस ली अपने पंच से वार करते है तो ऐसे मे ब्रूस ली का पंच व्यक्ति को ज्यादा गहरा घाव पहुंचाएगा।

 

ब्रूस ली के हाथों में इतनी ताकत थी, कि वे यदि किसी पर मात्र 3 इंच दूरी से भी हमला करते तो वह 9 से 10 फीट दूरी पर जाकर गिरता था। और अपनी फुल पावर से तो वह 20 मीटर दूर तक व्यक्ति को फैकने की क्षमता रखते थे।

एक 5 फुट 8 इंच वाले हाइट और 60-62 किलो के व्यक्ति में इतनी ताकत कैसे आई, इस बात से हर कोई हैरान रह जाता था।

जैकी चैन भी ब्रूस ली से काफी ज्यादा inspired है और उन्हें अपना आदर्श मानते है।

ब्रूस ली एक अच्छे डांसर भी थे। 1958 में उन्होंने एक डांस प्रतियोगिता में,  प्रथम स्थान हासिल किया था।

1962 में टूर्नामेंट में ब्रूस ने केवल 11 सेकेण्ड में 15 घूसों और एक किक की मदद से अपने प्रतिद्वंदी को चित्त कर दिया था।

बताया जाता है कि ब्रूस ली रोजाना 5000 से ज्यादा पंच प्रैक्टिस किया करते थे। वे एक बार में 1500 पुशअप्स मार लिया करते थे।

उनकी 2 फिंगर पुशअप्स को देखने के लिए तो बहुत दूर दूर से लोग आते थे।

 वॉशिंगटन में ब्रूस ली ने Jun Fan Gung Fu नाम से एक इंस्टीट्यूट खोला था, जहां वे मार्शल आर्ट्स के अलावा अपने बनाए हुए ट्रिक्स और एक्शन भी सिखाया करते थे।

ब्रूस ली का फ़िल्मी करियर

मार्शल आर्ट की दुनिया में ब्रूस ली को अब एक बड़ी पहचान मिल गई थी, लेकिन हॉलीवुड में अभी उनके नाम का डंका बजना बाकी थी।

ब्रूस-ली-biography

सन 1966 में ब्रूस ली ने एक टीवी सीरिज़ में काम किया, जिसका नाम The Green Hornet । यह सीरियल हिट भी हुआ.

लेकिन ब्रूस ली का असली फिल्मी करियर 1969 में शुरू हुआ था। कुछ फिल्मों में उन्होंने काम किया और लोगों को वह काफी पसंद भी आई। लेकिन उन्हें असली पहचान 1972 में आई फिल्म The way of the Dragon से मिली थी।

इस फिल्म ने तो उन्हें हॉलीवुड के बड़े स्टार्स के बीच लाकर खड़ा कर दिया था। अब वे एक स्टार होने के साथ साथ निर्देशक, राइटर और कोरियोग्राफर भी बन गए थे।

10 मई 1973 को ब्रूस ली अपनी फिल्म Enter the Dragon की डबिंग कर रहे थे। तभी वे अचानक बुरी तरह से गिर पड़े। जिसके बाद  तुरंत ही उन्हें होंगकोंग के बैप्टिस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया।

वहां पर बताया गया, कि उन्हें Cerebral Edema  नाम की बीमारी है। कुछ दिन में उस बीमारी का उपचार कराके ब्रूसली वापस आ गए, और अपने काम पर लग गए।

वह अपनी अगली फिल्म गेम्स ऑफ डेथ की प्लानिंग करने लगे। इस फिल्म में वह जेम्स बॉन्ड फिल्म के स्टार जॉर्ज लेज़ेनबी के साथ काम करने की योजना बना रहे थे और स्क्रिप्ट की चर्चा के दौरान ही दोनों के बीच मीटिंग भी फिक्स हो गई थी।

 

ब्रूस ली की मौत | Bruce lee death

 

 लेकिन 20 जुलाई 1973 को अचानक, उनके शरीर में दर्द होने लगा। दर्द से निजात पाने के लिए ब्रूस ली ने पेनकिलर की गोली खाई और आराम करने के लिए लेट गए।

लेकिन कौन-जानता था कि ब्रूस ली इसके बाद कभी उठेंगे ही नहीं। ब्रूस ली को क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

जांच में पाया गया कि ब्रूस ली की मौत एक एलर्जीक रिएक्शन के कारण हुई है। असल में ब्रूस ली हशीश बहुत अधिक लिया करते थे। ये एक प्रकार की ड्रग्स होती है, जो पहले के समय में लीगल हुआ करती थी।

कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि हशीश और पेनकिलर के रिएक्शन के कारण ब्रूसल की मौत हुई थी।

इसके अलावा ब्रूस ली ने अपने आर्म पिट की सर्जरी कराई थी, जिससे कि उन्हें पसीना ना आए। जबकि पसीना,  हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिक कॉम्पोनेंट्स को बाहर निकालने का काम करता है।

अगर ये बॉडी से बाहर ना निकले, तो ये जानलेवा हो सकता है।

इन सबके साथ ही एक थ्योरी ये भी है,  कि ब्रूस ली और उनके परिवार पर किसी ने जादू टोना करा रखा था। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि ब्रूस ली के बेटे ब्रैंडन ली की मौत 1994 में मात्र  28 साल की उम्र में हो गई थी। 

ब्रूस ली की मौत के बाद उनकी गेम ऑफ डेथ और ड्रैगन द ब्रूस ली जैसी कई फिल्में रिलीज़ हुई। इसके अलावा उनके नाम का इस्तेमाल करके कई डुप्लीकेट फिल्में भी बनाई गई, जिसके जरिए फिल्ममेकर्स ने काफी मोटी कमाई की।

 ब्रूस ली की मौत के बाद होंगकोंग की सरकार ने जांच के लिए एक आयोग का गठन भी किया था, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है।

ब्रूस ली की पत्नी, लिंडा ली ने बाद में उनके जीवन पर आधारित, एक किताब लिखी थी, जिसका टाइटल उन्होंने The Only Man I Knew दिया था।

टाइम्स मैग्ज़ीन द्वारा ब्रूस ली को, 20वीं शताब्दी के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में भी शामिल किया गया था। साल 2013 में अमेरिका के चाइना टाउन में ब्रूस ली की एक प्रतिमा भी लगाई गई थी। 

तो दोस्तों ये थी ब्रूस ली के जीवन की पूरी कहानी। कैसे एक दिग्गज का जन्म हुआ और और कैसे अपनी मेहनत और टेलेंट के बल पर कम उम्र मे ही बड़े बड़े मुकाम प्राप्त कर 32 साल की युवा उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहकर चला गया।

आज भी मार्शल आर्ट सीखने वाले युवा ब्रूस ली को ही अपना आदर्श मानते है। उम्मीद करते है कि आपको आज की ये जानकारी ब्रूस ली biography पसंद आई होगी। ब्रूस ली के जीवन की कौन-सी बात आपको सबसे ज्यादा प्रेरित करती है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। आज के लिए इतना ही दोस्तों। आपसे फिर मिलेंगे एक नई वीडियो और ढेर सारी रोचक जानकारी के साथ। तब तक के लिये जय हिन्द.

Biography of Sandeep Maheshwari 

Leave a Comment