भगवान शिव का प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर शहर, तमिलनाडु प्रदेश में स्थित है।

1000 वर्ष पुराने बृहदेश्वर मंदिर को UNESCO World Heritage Site लिस्ट में विश्व धरोहर घोषित किया जा चुका है।

यह दुनिया में पहला और एकमात्र ऐसा मंदिर है जो पूरी तरह ग्रेनाइट पत्थरों से बना हुआ है।

और आपको बता दें की ग्रेनाइट दुनियाँ का सबसे मजबूत पत्थर होता है…

मंदिर का निर्माण 1003-1010 ईसवी के बीच हुआ। यह मंदिर 13 मंजिल ऊंचा है और इसकी ऊंचाई 66 मीटर है।

यह मंदिर 16 फीट ऊँचे ठोस चबूतरे पर बना हुआ है।

बृहदेश्वर मंदिर को बृहदीस्वरर मंदिर और राजराजेश्वर मन्दिर नाम से भी जाना जाता है।

इस मंदिर के आराध्य देव!! भगवान शिव हैं। मुख्य मंदिर के अंदर 12 फीट ऊँचा शिवलिंग स्थापित है।

बृहदेश्वर मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है।

मंदिर ऐसे बनाया गया है कि इसके शिखर यानि गुंबद की परछाई जमीन पर नहीं पड़ती है।

इसके शिखर पर लगे हुए पत्थर कुम्बम का वजन 80,000 किलो है जोकि एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया है।

मंदिर के शिखर तक 80 टन वजनी पत्थर कैसे ले जाया गया, यह आज तक एक रहस्य बना हुआ है