hindi moral stories बादशाह और पाँच चोर

hindi moral stories (हिन्दी मोरल स्टोरीस) बादशाह और पाँच चोर –   स्वागत है आपका ज्ञान से भरी रोचक कहानियों की इस दुनिया मे। दोस्तों जीवन मे कहानियों का विशेस महत्तव है |

इन कहानियो के माध्यम से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है | इनकहानियों के माध्यम से आपको ज़रूरी ज्ञान हासिल होंगे जो आपको आपकी लाइफ मे बहुत काम आएंगे |

यहाँ पर बताई गई हर कहानी से आपको एक नई सीख मिलेगी जो आपके जीवन मे बहुत काम आएगी | हर कहानी मे कुछ न कुछ संदेश और सीख छुपी हुई है | तो ऐसी कहानियो को ज़रूर पढ़े और अपने दोस्तो और परिवारों मे भी शेयर करे | moral stories

 

तो चलिये शुरू करते है हमारी आज की कहानी

 

बादशाह और पाँच चोर | hindi moral stories

यह कहानी है बादशाह कासिम का अपनी आवाम (जनता) प्रजा के प्रति बहुत न्यायवादी होने का  । वह अपनी प्रजा के साथ कभी कोई अनन्याय नहीं होने देता था |

बादशाह के मन मे अपनी जनता के लिए ऐसे  सवाल हमेशा आते रहते थे की उसके राज्य मे क्या हो रहा ? कोई किसी गरीब – लाचार इंसान पर अन्याय यो नहीं कर रहा ?वो कही उसकी गरीबी और लाचारी का फाइदा तो नहीं उठा रहा ?

बादशाह अपने इन्ही सवाल का जवाब पाने के लिए अपनी प्रजा की हिफाजत के लिए रात को भेष बदलकर अपने राज्य में घूमता था| 

 

 

एक बार ऐसे ही बादशाह भेस बदल कर नगर के बाजार मे घूम रहे थे तभी  बादशाह कासिम की नजर 5 ऐसे लोगो पर  जा पड़ी जिनकी बाते औए इरादे नेक नहीं लग रहे थे | पर बादशाह कासिम को नहीं पता था की यह  5 लोग 5 चोर है | बादशाह कासिम यह पता लगाने के लिए की आखिर यह लोग चाहते  क्या है  , तब – 

बादशाह ने उनसे पूछा:- “आप कौन हैं?”

उन्होंने जवाब दिया:- “हम चोर हैं|”

फिर एक चोर ने बादशाह से पूछा कि आप कौन हैं?

बादशाह ने कहा:-” मैं भी चोर हूं|”

 

 

इस पर चोरों ने बादशाह को अपने गिरोह में शामिल कर लिया| अब चोरी करने की सलाह हुई, लेकिन चोरी करने से पहले यह तय हुआ कि उन्हें अपने में से किसी एक को सरदार बनाना चाहिए| इस बात पर सभी चोर सहमत हो गए| सरदार चुनने के लिए जरूरी था कि सब अपना-अपना गुण बयान करें ताकि जिसका गुण सबसे अच्छा हो उसे ही सरदार चुना जाए|

 

पहले चोर ने कहा कि मैं ऐसी रस्सी का ऐसा फंदा लगाता हूं कि एक बार में ही रस्सी फंस जाती है|

दूसरे ने कहा मैं सेंध लगाना बहुत अच्छी तरह से जानता हूं|

तीसरे चोर ने कहा कि मैं सूंघकर बता सकता हूं कि माल कहां पर दबा हुआ है|

चौथे ने कहा कि मैं जानवरों की बोली समझ सकता हूं कि वह क्या कहते हैं|

पांचवें चोर ने कहा कि मैं जिसको रात में एक बार देख लेता हूं, दिन में भी उसकी पहचान कर लेता हूं|

 

यहां click करे- बाज़ का पुनरजन्म- आखिर बाज़ ने ऐसा क्यो किया| जानिए बज़ की ज़िंदगी (life) का एक अनोखा सच्च | जिससे आपको बहुत motivation मिलेगा |ज़रूर शेयर करे अपने  whatsapp ग्रुप  पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को |

बादशाह और पाँच चोर | hindi moral stories

बादशाह सोच रहा था कि मैं क्या कहूं? जब सारे चोर अपना अपना गुण बयान कर चुके, तब बादशाह ने कहा कि मेरी दाढ़ी में यह कमाल है कि चाहे कितने भी बड़े अपराध करने वाले चोर-डाकू फांसी पर चढ़ रहे हो, यदि मैं जरा सी दाढ़ी हिला दूं तो सब आजाद हो जाते हैं|

 

 

चोरों ने जब बादशाह का यह गुण सुना तो उनको यह गुण सबसे अच्छा लगा|उन्होंने बादशाह को ही अपना सरदार बना लिया| पास में ही उस बादशाह का महल था| उन चारों में यह सलाह हुई कि आज बादशाह के महल में चोरी करेंगे| बादशाह भी मजबूर था| जब वह सारे चोर महल की ओर चलने लगे तो रास्ते में एक कुत्ता भौंकने लगा|

 

महल में पहुंचकर पहले चोर ने फंदा लगाया| सारे चोर और बादशाह ऊपर चढ़ गए| दूसरे चोर ने सेंध लगाई तीसरे चोर ने सूंघकर खजाने का पता लगाया और चोरी करने के बाद सभी चोरों ने माल आपस में बांट लिया और अपने अपने घरों को चल दिए|

 

अगले दिन बादशाह ने अपने आदमी भेजकर चोरों को पकड़वा लिया और फांसी का हुक्म दे दिया|

जब फांसी लगने लगी तो पांचवा चोर सामने आया और बादशाह से कहने लगा:-” हुजूर! मैंने आपको पहचान लिया है क्योंकि आप ही रात को हमारे साथ थे| हम पर रहम करो और हमें फांसी से बचा लो| हम सच्चे दिल से संकल्प लेते हैं कि आज से कभी भी चोरी नहीं करेंगे बल्कि आपकी सेवा में सारी उम्र लगा देंगे|”

बादशाह ने अपनी दाढ़ी हिला दी और दाढ़ी हिलाते ही पांचो चोर फांसी के तख्ते से उतार लिए गए| वे पांचों चोर हमेशा के लिए आजाद होकर बादशाह की सेवा में लग गए|

 

बादशाह और पाँच चोर | hindi moral stories

सीख:- moral stories
ईश्वर हर किसी को जीवन मे सही मार्ग पर चलने का मौका देता है उन्हे सही मार्ग पर लाने के लिए ऐसे ही खेल खेलता है| 

 

 

जरूर पढ़े –

जीवन बदल देने वाली ज्ञान से भरी अद्भुत कहानियाँ जरुए पढे 👇

 

बच्चो के लिए बेहद ज्ञान सी भारी कहानियां जरूर पढे 👇

 

👇दुनियां की सबसे प्रेरणादायक कहानियाँ जरूर पढे 👇

रोचक कहानियाँ 

 

 

भगवान बुद्ध की ज्ञान से भरी शिक्षाप्रद कहानियाँ 

 

महात्मा बुद्ध और भिखारी की अद्भुत कहानी 

Buddha-moral-story

जरूर पढ़े – दान का फल – ज्ञान से भरे धार्मिक कहानियों का रोचक सफर-

religious-stories-in-hindi

Leave a Comment